अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत एवं लखनऊ महानगर एवं जिला इकाई की संयुक्त बैठक एम बी गार्डेन एंड रिसॉर्ट में हुई संपन्न
लखनऊ। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत एवं लखनऊ महानगर एवं जिला इकाई की संयुक्त बैठक आज दिनांक 19 जुलाई 2026 दिन रविवार को स्थान- एम.बी. गार्डन & रिजॉर्ट, सीतापुर रोड बक्शी का तालाब, लखनऊ में संपन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय अधिकारी पर्यावरण आयाम प्रमुख डा0 प्रमोद पांडेय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता अवध प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान द्वारा की गई तथा संचालन प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया।
बैठक में खाद्य सामग्रियों में मिलावट के जांच की आसान विधियों तथा ग्राहक जागरूकता संबंधी सलाह के संबंध में तैयार होने वाले पत्रक के बारे में आए हुए कार्यकर्ताओं के मध्य विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से उक्त से संबंधित साहित्य में सुधार किया गया।
इस माह के संबंधित कार्यक्रम तथा आगामी माह में होने वाले सदस्यता अभियान के बारे में डॉ. प्रमोद पांडेय द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्गीय अजय पांडे के आकस्मिक निधन पर उनकी उनसे जुड़ी हुई, स्मृतियां पर कार्यकर्ताओं के अनुभव के साथ शोक श्रद्धांजलि प्रस्तुत की गई तथा उनसे जुड़ी हुई स्मृतियों के संबंध में आ. डॉ. प्रमोद पांडे, यशपाल सिंह, जीडी शुक्ला, डॉ सत्येंद्र, उत्कर्ष, मीना माहेश्वरी आदि कार्यकर्ताओं द्वारा उनके साथ अपनी स्मृतियों और अनुभव को साझा करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ईश्वर से प्रार्थना की गई।
उक्त बैठक में प्रेमचंद वर्मा रविंद्र नाथ शुक्ला हरिशंकर सैनी उत्कर्ष वाजपेई उदय नारायण सिंह इशिता माहेश्वरी तेज कुमार सिंह चौहान शंकर बक्श सिंह मोहम्मद फहद मोहम्मद हलीम हृदयेश सिंह अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के लखनऊ जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, लखनऊ जिला में गोसाईं गंज एवं मलिहाबाद के संयोजक आदिश कुमार यादव, राजीव वाजपेई पूर्व पार्षद जीडी शुक्ला, अश्विनी सिंह राठौड़ दीपक सिंह देवेश कुमार वर्मा तेज प्रताप सिंह राजेश सिंह आशीष आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Post a Comment