बरौलिया पुलिस चौकी का लोकार्पण, कानून व्यवस्था होगी और मजबूत, एसपी सरवणन टी. ने किया उद्घाटन, बच्चों को मिठाई बांटकर बढ़ाया उत्साह
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने रविवार को थाना जामो क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित बरौलिया पुलिस चौकी का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर एवं लोकार्पण पट्टिका का अनावरण कर चौकी का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित बच्चों को अपने हाथों से मिठाइयां वितरित कीं तथा उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर आमजन को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि बरौलिया पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि चौकी के माध्यम से अपराध नियंत्रण, नियमित गश्त और जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अमेठी पुलिस जनता की सुरक्षा, सेवा और विश्वास के लिए हमेशा तत्पर है।लोकार्पण समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा, थाना जामो के पुलिस अधिकारी, अन्य पुलिसकर्मी तथा बरौलिया चौकी क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Post a Comment