⚡ ब्रेकिंग News

डीसीएम ने ट्रैक्टर में पीछे से मारी टक्कर, चार लोग घायल, महुआ बोझ गांव के पास हुआ हादसा, ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार

डीसीएम ने ट्रैक्टर में पीछे से मारी टक्कर, चार लोग घायल, 
महुआ बोझ गांव के पास हुआ हादसा, ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के थाना कमरौली क्षेत्र अंतर्गत महुआ बोझ गांव के पास रविवार को एक सड़क हादसे में डीसीएम वाहन ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को तत्काल उपचार के लिए जगदीशपुर ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...