पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा जनसुनवाई कर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश
सुल्तानपुर।15.07.2026* को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वर्चुअल/दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को की गई कार्यवाही से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए।
Post a Comment