दो होनहार युवको राष्ट्रीय क्षितिज पर लाने का वीणा उठाया
भलुअनी,देवरिया। कहा जाता है कि अगर मन में हौसला बुलंद है तो किसी भी ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के लड़कों के लिए, बुलंदियों को छूने के लिए, तैयारी के लिए कोई जगह नहीं है।.जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ बगीचों और ग्राउंडों का नाम खत्म हो रहा है। इसी माहौल में खुखुन्दू के दो होनहारों में जितेंद्र यादव और राजू चौरसिया ने न कोई कार्यालय और न ही कोई तामझाम, नौजवानों का सपना पूरा करने के लिए शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुन्दू के ग्राउंड पर निस्वार्थ भाव से क्षेत्र के होनहार नौजवान लड़को और लड़कियों को फिजिकल तैयारी करके देश सेवा की विभिन्न सैनिकों मे भर्तीयों के लिए तैयार कर रहा है। खुखुन्दू शिवाजी इण्टर कालेज के ग्राउंड पर प्रतिदिन शुबह सुर्योदय पहले से लगभग 9 बजे तक शाम सुर्यास्त से दो घण्टे पहले से देर शाम तक लगभग दो दर्जन गांव के नवोदित युवाओं को फिजिकल तैयारी निस्वार्थ भाव से तैयारी करा रहे है। अब तक ये नौजवान इमरान अली, अंकित चौरसिया, ऋषिकेश यादव, अभिनव यादव, रवि यादव, प्रदीप कुमार, समीर यादव, विवेक कुमार, रहमान, गोलू पाल, अभिषेक गोड़, सदन गोंड़, आदित्य यादव, सूरज विश्वकर्मा, सीता राम कुशवाहा, प्रिया गोंड, शिवानी कुमारी, प्रिया तिवारी ने इन दोनों प्रशिक्षकों के नेतृत्व में देश सेवा करने का और भर्तियों में जाने के लिए सपना देख रहे हैं, तैयारी कर रहे हैं। इन नौजवानों ने बताया कि अब तक हम लोग इधर-उधर भटक रहे थे, कहां तैयारी करें, लेकिन दोनों गुरुओं का आसानी से तैयारी हो रहा है। हम लोग सुंदर तैयारी कर रहे हैं।
Post a Comment