⚡ ब्रेकिंग News

पांच नए तारा सिलाई शक्ति केन्द्रों का लोकार्पण महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम

पांच नए तारा सिलाई शक्ति केन्द्रों का लोकार्पण महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम

केएमबी ब्यूरो उर्मिला सिंह 
लखनऊ। सरोजिनी नगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु पांच नए तारा सिलाई शक्ति केंद्रों का लोकार्पण किया है। बीते गुरुवार को विधायक ने पांच पांच नए तारा सिलाई शक्ति केंद्र का लोकार्पण किया। इसके साथ ही अब 180 तारा सिलाई शक्ति केंद्र स्थापित हो गए हैं। इस अभियान की शुरुआत 16 अक्टूबर 2022 को चार केंद्र से हुई थी। तारा शक्ति केंद्र का यह अभियान महिलाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कारगर साबित हो रहा है। लोकार्पण के अवसर पर विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के साथ जोड़ना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। गुरुवार को जिन पांच केंद्रों का शुभारंभ किया गया उनकी संचालिकाओं के नाम इस प्रकार हैं। खुर्रम नगर से रेवती रावत, आजादपुर अमौसी से रेनू वर्मा, डूडा कॉलोनी से उर्मिला सिंह, सरोसा गांव से प्रिया लोधी और कल्ली पूरब से मीना सिंह है। प्रत्येक केंद्र को सात-सात सिलाई मशीने उपलब्ध कराई गई हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया। डा0 राजेश्वर सिंह ने बताया कि तारा सिलाई शक्ति केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे एवं उन्हें सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...