⚡ ब्रेकिंग News

20 से 25 किसानों से गेहूं खरीदकर भुगतान किए बिना फरार व्यापारी को किसानों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले

20 से 25 किसानों से गेहूं खरीदकर भुगतान किए बिना फरार व्यापारी को किसानों ने पकड़कर पुलिस के किया हवाले
केएमबी ब्यूरो
बिछुआ थाना क्षेत्र के ग्राम उल्हावाडी में एक व्यापारी द्वारा किसानों से गेहूं खरीदने के बाद भुगतान नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। किसानों के अनुसार आरोपी चांचूं उर्फ चंचलेश साहू पिता घनश्याम साहू ने क्षेत्र के करीब 20 से 25 किसानों से गेहूं खरीदा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
किसानों का आरोप है कि गेहूं खरीदने के बाद व्यापारी भुगतान किए बिना फरार हो गया था। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद पीड़ित किसानों ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़कर बिछुआ थाना पहुंचाया, जहां पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर बिछुआ थाना प्रभारी सतीश उईके ने किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने आरोपी चांचूं उर्फ चंचलेश साहू को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
टीआई सतीश उईके ने किसानों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस किसानों के बयानों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उनकी गेहूं की बकाया राशि शीघ्र दिलाई जाए तथा दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...