⚡ ब्रेकिंग News

महंगाई, बिजली संकट और पेपर लीक पर सपा कार्यकर्तओं का हल्लाबोल

महंगाई, बिजली संकट और पेपर लीक पर सपा कार्यकर्तओं का हल्लाबोल

 केएमबी सुनील कुमार
कादीपुर,सुलतानपुर। बढ़ती महंगाई पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों,अघोषित बिजली कटौती तथा नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के के कार्यकर्तओं व पूर्व विधायक भगेलूराम के नेतृत्व में गुरुवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कादीपुर मंजुल मयंक के माध्यम से सौंपकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई।ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं गैस वितरण में कथित कालाबाजारी और अनियमितताओं के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की।उनका कहना था कि पेपर लीक की घटनाएं लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ हैं,जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सपा के कार्यकर्तओं व पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित और छात्रहित से जुड़े इन मुद्दों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए तो संगठन व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।इस मौके पर नन्दलाल एडवोकेट सचिव, राकेश रंजन प्रबंधक, आलम राईन एडवोकेट, अनीश अहमद,सुनील यादव एडवोकेट, रंजू यादव विधानसभा अध्यक्ष,रितेश कुमार यादव,सीताराम यादव जिला उपाध्यक्ष,धर्मेन्द्र यादव,दिलीप गौतम,रमेश सोनकर नगर पंचायत चेयरमैन दोस्तपुर आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...