⚡ ब्रेकिंग News

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

केएमबी खुर्शीद अहमद 
 अमेठी। जनपद के भेटुआ विकास खंड क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप के डसने से किसान की हालत गंभीर हो गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी असामयिक मृत्यु से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के धामापुर ग्राम पंचायत अंतर्गत शिवगंज मजरे के निवासी 40 वर्षीय महेश कुमार कश्यप मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अपने खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले गए। बताया जाता है कि प्रारंभ में झाड़-फूंक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।इसके बाद परिजन महेश कुमार को सुल्तानपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुएचिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर रात उनका शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार नाबालिग बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। महेश मेहनत-मजदूरी और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने महेश को मेहनती और मिलनसार व्यक्ति बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे।क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। शासन स्तर से मिलने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...